फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   post office, bank

डाकघर: खाता बंद करने के लिए कई निवेशकों ने दिए प्रार्थनापत्र

Tue, 22 Oct 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
post office, bank
ासगंज। सोरों के डाकघर में हुए घोटाले के मामले में जांच आगे बढ़ा दी गई है। जांच के साथ ही कई निवेशक अपने खाता बंद कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। इसके अलावा कई निवेशकों ने दूसरी पासबुक बनवाने के लिए भी फॉर्म भरे हैं।
विज्ञापन

डाकघर की एजेंट मृदुला अग्रवाल और उनका बेटा आशीष अग्रवाल निवेशकों को लाखों रुपये लेकर फरार हैं। इस घोटाले की जांच डाकघर की टीम कर रही है। मामले में अब तक सैकड़ों निवेशक अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। अब कई निवेशकों ने अपने खाता बंद करने के लिए डाकघर को प्रार्थना पत्र दिए हैं। वहीं अधिकांश निवेशक दूसरी पासबुक जारी करने के लिए निर्धारित प्रारूप पर प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। डाकघर ने सभी प्रार्थना पत्र और आवेदनों को मुख्यालय भेजा है। डाकघर के एटा मुख्यालय से अब दिशा निर्देश मिलने के बाद ही निवेशकों के खातों की दूसरी पासबुक जारी हो सकेगी और उनके खाते भी मुख्यालय स्तर से बंद हो सकेंगे। निवेशक परेशान हैं। अधिकांश निवेशक खातों में जमा धनराशि निकालने के लिए प्रतिदिन डाकघर पहुंच रहे हैं। डाकघर के अधिकारी निवेशकों से निर्धारित प्रारूप पर औपचारिकताएं पूरी करा रहे हैं।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से
- 255 खाताधारकों के साथ हुई धोखाधड़ी।
- 50 से अधिक खाताधारक खाता बंद करने को दे चुके प्रार्थना पत्र।
- 100 से अधिक खाताधारकों ने दूसरी पासबुक जारी करने के लिए भरा फॉर्म।
- निवेशकों ने खाते बंद करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए हैं। अधिकांश निवेशक दूसरी पासबुक जारी कराने के लिए फॉर्म भर रहे हैं। मुख्यालय को फॉर्म भेजे जा रहे हैं। वहां से निर्देश मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष दुबे, पोस्टमास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed