फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   possitive, park, greenary

गांव-गांव बनेंगे मॉडल पार्क, हरियाली से शृंगार होगा

Fri, 24 Jan 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
possitive, park, greenary
मैनपुरी। अब विकास कार्यों के अलावा गांवों को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए पहल की गई है। पहले चरण में जिला प्रशासन ने गांवों में पार्क, खेल मैदान और ओपन जिम बनाने के लिए स्थान चिह्नित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सभा की सैकड़ों बीघा खाली भूमि पड़ी है। इस जमीन पर या तो किसी ने कब्जा कर रखा है या फिर गंदगी के ढेर हैं। लेकिन अब ये स्थान उपयोग में आएंगे। इसके लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में पार्क, खेल मैदान, और ओपन जिम के लिए ग्राम सभा की जमीन चिह्नित करने के साथ ही प्रधान व सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय भेजने के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्हें सात दिन का समय दिया है। सभी ग्राम पंचायतों से भूमि का चिह्नांकन होने के बाद इन्हें विकसित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को भी मिलेगी उड़ान
गांवों में पार्क और खेल मैदान होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी उड़ान मिलेगी। अभ्यास के लिए स्थान न होने के चलते गांवों में कई खेल प्रतिभाएं दम तोड़ जाती हैं। अगर प्रत्येक गांव में खेल मैदान होगा तो बच्चे नियमित खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा पार्कों में बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी एक बेहतर माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे कार्य
भूमि चिह्नांकन के बाद ग्राम पंचायत इस भूमि पर खेल मैदान और पार्क विकसित करेगी। एडीपीआरओ रोहित कुमार ने बताया कि पार्क में बाउंड्रीवॉल के साथ ही वॉकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होगी। वहीं खेल मैदानों को भी सही करवाकर उन्हें सुरक्षित कराया जाएगा। इनकी देखरेख की पूरी जिम्मेदारी पंचायतों की ही होगी। इसके साथ ही विभाग मॉनीटरिंग करेगा।
हाईलाइटर्स
-09 हैं जिले में ब्लाकों की संख्या
-80 हैं जिले में न्याय पंचायतें
-552 है ग्राम पंचायतों की संख्या
-812 है कुल राजस्व गांवों की संख्या
शासन की मंशा के अनुरूप डीएम ने पत्र जारी कर भूमि चिह्नांकन के आदेश दिए हैं। जल्द ही ग्राम पंचायतों से पत्र आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वामीदीन, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed