फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   positive

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में कासगंज को प्रदेश में द्वितीय रैंक

Sat, 23 Nov 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
positive
कासगंज। भारत सरकार द्वारा 14 अगस्त से 25 सितंबर 2019 तक पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 चलाया गया। इस सर्वेक्षण में कासगंज जनपद को प्रदेश में द्वितीय रैंक हासिल हुई है। जबकि देश स्तर पर जिले को 28वीं रैंक मिली है। जिलेभर में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वयं स्वच्छता को लेकर लगातार कार्य कराया। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 तीन बिंदुओं पर आधारित था। जिसमें 100 अंक निर्धारित थे। पहला डायरेक्ट आब्जरवेशन दौरान जनपद को 30 अंकों में से 27.44 अंक प्राप्त हुए। दूसरा सिटीजन फीडबैक जिसमें 35 में से 33.20 अंक प्राप्त हुए। तीसरा सर्विस लेवल प्रोग्रेस जिसमें 35 अंकों में से 25 अंक मिले। इस तरह जनपद ने कुल 100 अंकों में से 85.6347 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी शहनाज अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 तीन बिंदुओं पर आधारित था, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण भारत सरकार की टीम द्वारा मौके पर 07 बिंदुओं पर सत्यापन किया गया। टीम ने जनपद के लगभग 25 ग्रामों का भ्रमण किया, जिसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, बालक बालिका शौचालय, पंचायत भवन इत्यादि को देखा गया। जिसमें साफ-सफाई, रंगाई पुताई, शौचालयों के प्रयोग आदि शामिल थे। उन्होंने बताया कि सिटीजन फीडबैक में जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। टीम द्वारा ग्रामों का भ्रमण कर मार्गों को देखा गया। भारत सरकार की टीम के आने से पूर्व ही जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक गांव में घूरे हटाने, जलभराव की समस्याओं को दूर करने, शौचालयों का प्रयोग करने के लिए अभियान चलाकर कार्य कराया। जिलाधिकारी ने अपने समस्त अधीनस्थों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed