फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Posing as Attendants Etawah Robbers Snatched Teacher’s Chain in Agra One Arrested

Agra: अस्पताल में  तीमारदार बन गुजारी रात, फिर सुबह-सुबह शिक्षिका से कर डाली लूट; पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

Mon, 10 Nov 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Nov 2025 09:43 AM IST
सार

 पालीवाल पार्क के पास से शिक्षिका के गले से चेन लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक दिन पहले आगरा में आए थे। अस्पताल में तीमारदार बनकर रात गुजारी। अगले सुबह इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Posing as Attendants Etawah Robbers Snatched Teacher’s Chain in Agra One Arrested
आगरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पालीवाल पार्क (थाना हरीपर्वत) के पास शिक्षिका से चेन लूट की वारदात इटावा के बदमाशों ने की थी। आरोपियों ने एक दिन पहले आगरा आकर सिकंदरा क्षेत्र के हाॅस्पिटल में तीमारदार बनकर रात गुजारी थी। सुबह होते ही लूट करने निकल गए थे। शिक्षिका से चेन लूटने के बाद घर चले गए थे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान होने पर पुलिस ने एक आरोपी रवि कश्यप को शनिवार रात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका रेशमा यादव के साथ 24 अक्तूबर को चेन लूट की घटना हुई थी। वह स्कूल आने के बाद पास ही एक ठेल पर नारियल पानी पीने जा रही थीं। तभी बाइक पर दो बदमाश आए। एक ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाया। पीछे दाैड़ भी लगाई थी। मगर बदमाश भाग गए थे। झपट्टे में चेन की वजह से उनके गले पर चोट लगी थी।
विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि पुलिस की दो टीमें लगी थीं। बदमाश बाइक से हाईवे होते हुए फिरोजाबाद की तरफ गए थे। पुलिस ने 50 से अधिक कैमरों के फुटेज देखे। इसमें बदमाश नजर आ गए। इसके बाद टीम इटावा पहुंची। फोटो की मदद से दोनों बदमाशों की पहचान हो गई। शनिवार रात तिकोनिया पार्क के पास एक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी इटावा के थाना कोतवाली स्थित मोहल्ला बहरीपुरा निवासी रवि कश्यप है। दूसरा बदमाश सनत जैन है। वह भागा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा से पहले फिरोजाबाद में की लूट
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रवि सड़क पर रेहड़ी लगाकर परचून के सामान की बिक्री करता है। मगर इससे खर्च पूरा नहीं हो पाता है। इस कारण लूट करने निकलता है। उसका साथ सनत जैन देता है। वारदात से एक दिन पहले दोनों आगरा आए थे। सिकंदरा स्थित एक हाॅस्पिटल में तीमारदार बनकर रात गुजारी थी। सुबह सिकंदरा, कमला नगर होते हुए पालीवाल पार्क की तरफ आए। वहां शिक्षिका की चेन लूट कर सीधे इटावा भाग गए थे। चेन को आधा-आधा बांट लिया था। रवि का साथी सनत जैन महाराष्ट्र भाग गया। पुलिस जब उसकी फोटो लेकर इटावा पहुंची तो कई लोगों ने पहचान कर ली। उन्होंने आगरा से 10 दिन पहले फिरोजाबाद में भी लूट की वारदात की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed