{"_id":"69373c552cce3ab4060a6ce4","slug":"portal-server-down-queues-of-applicants-agra-news-c-25-1-agr1034-936275-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पोर्टल का सर्वर डाउन, लग रही आवेदकों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पोर्टल का सर्वर डाउन, लग रही आवेदकों की कतार
Tue, 09 Dec 2025 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में आवेदकों की लगी लाइन
आगरा। संभागीय परिवहन कार्यालय में सारथी पोर्टल का सर्वर ठप होने से ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी लंबी कतार लगी। आठ दिन से समस्या के बाद भी समाधान नहीं निकाला गया है। एक से डेढ़ घंटे तक बायोमेट्रिक की ही प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
आरटीओ में डीएल अनुभाग में एक दिसंबर से नई आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों की तैनाती हुई है। इनमें एक सुपरवाइजर और पांच कर्मचारी हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह से काम बंद चल रहा था। इस कारण अस्थायी और स्थायी लाइसेंस नहीं बन पा रहे थे। आवेदन करने वालों की संख्या अधिक हो गई थी। एक दिसंबर से स्थायी डीएल का काम शुरू होने से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक आवेदक आ रहे हैं। उन्हें हर दिन बायोमेट्रिक के लिए स्लाॅट दिया जा रहा है।
सोमवार को स्थायी डीएल के लिए प्रपत्रों की जांच व बायोमेट्रिक कराने के लिए बड़़ी संख्या में आवेदक पहुंचे थे। कई को दोपहर का स्लाॅट मिला। मगर पोर्टल का सर्वर धीमी गति से चलने के कारण कई आवेदकों को टेस्ट देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र तक पहुंचने को आधा घंटे से भी कम समय मिला।
विज्ञापन
एआरटीओ आलोक अग्रवाल ने बताया कि पोर्टल के सर्वर में कुछ देर के लिए समस्या आई थी, जो बाद में दूर हो गई। अब तक 500 से अधिक लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करा दी गई है।