फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Porn Video Uploaded In Whatsapp Group Of Online Class

आगरा: स्कूल के ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली अश्लील वीडियो, प्रधानाध्यापक ने दी तहरीर

Tue, 23 Feb 2021 10:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Feb 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
Porn Video Uploaded In Whatsapp Group Of Online Class
मोबाइल डेमो - फोटो : अमर उजाला
पांचवीं तक के छात्रों की ऑनलाइन क्लास के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने वाट्सएपग्रुप बनाया गया था। इस पर एक छात्र के भाई ने अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए। जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने थाना डौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन


डौकी क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय नेतपुरा के प्रधानाध्यापक पंकज चाहर ने कोरोना काल में बच्चों की पढा़ई के लिए वाट्सएप ग्रुुप बनाया था। इस ग्रुप से 15-16 छात्र और शिक्षकों के अलावा लखनऊ के कुछ अधिकारी भी जुड़े थे। इसी ग्रुप पर रविवार दोपहर द्वितीय कक्षा के छात्र के बड़े भाई ने दो अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए।
विज्ञापन


आगरा में कोरोना: बच्चा समेत तीन नए मरीज मिले, होम आइसोलेशन में 14 सक्रिय मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्र और शिक्षकों ने वीडियो देखते ही प्रधानाध्यापक को बताया। उन्होंने वीडियो डिलीट करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हुए। ऐसे में उन्होंने स्क्रीन शॉर्ट लेकर ग्रुप डिलीट कर दिया। सोमवार को प्रधानाध्यापक ने डौकी थाने में तहरीर दी। साक्ष्य के रूप में वाट्सएपग्रुप के स्क्रीन शॉर्ट का प्रिंट भी दिया है। इंस्पेक्टर डौकी अशोक कुमार ने बताया कि छात्र के भाई को पूछताछ के लिए टीम उसके घर भेजी गई है। छात्र के बड़े भाई से पूछताछ की जाएगी। जांच में साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी।

छेड़खानी पर पुलिस बुलाकर मनचलों को सिखाया सबक
सरेराह छेड़खानी से परेशान किशोरी ने सोमवार को पुलिस बुलाकर तीन मनचलों को सबक सिखाया। किशोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों मनचलों को पकड़कर थाने ले गई और उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। 
पुलिस के मुताबिक बाह क्षेत्र की एक किशोरी को राह चलते तीन मनचलों ने आंख से गंदे इशारे कर रहे थे। इस पर किशोरी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मनचलों को पकड़ लिया। हालांकि किशोरी ने इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं की। इस पर पुलिस ने तीनों मनचलों को दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed