फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poor will have "good day" In the kitchen

गरीबों की रसोई में आएंगे ‘अच्छे दिन’

Tue, 24 May 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 24 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
poor will have "good day" In the kitchen
रसोई गैस - फोटो : अमर उजाला
इसी सप्ताह से गैस एजेंसियों पर नि:शुल्क फार्म मिलना शुरू होंगे
विज्ञापन


प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत शहर के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को जल्द ही फ्री गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। कनेक्शन के लिए इसी सप्ताह से शहर में संचालित गैस एजेंसियों पर नि:शुल्क फार्म मिलने शुरू हो जाएंगे। यह निर्णय केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के साथ पेट्रोलियम विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया। 

सोमवार को खंदारी कैंपस में कठेरिया ने अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पर मंथन किया। बैठक में बताया गया कि जिन लोगों पर गैस कनेक्शन नहीं है, उन्हें ही इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। यह कनेक्शन परिवार की महिला के नाम होगा। महिला का आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या होना जरूरी होगा। परिवार के अन्य सदस्यों के भी आधार कार्ड होने चाहिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2011 में हुई जनगणना में जो लोग गरीबी रेखा से नीचे पाए गए थे, उन्हें ही प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने वाले व्यक्ति के परिवार में यदि पहले से ही गैस कनेक्शन पाया गया तो उनका कनेक्शन रद कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत सिर्फ गैस सिलेंडर ही मुफ्त मिलेगा। चूल्हा और गैस का भुगतान ग्राहक को ही करना होगा। हालांकि धन अभाव में उन्हें चूल्हा और गैस के लिए फाइनेंस की सुविधा भी रहेगी। इस पैसे को उसकी सब्सिडी में से किश्तों के रूप में काटा जाएगा। बैठक में आईओसी के सीनियर एरिया मैनेजर आरके माथुर, मैनेजर शैलेंद्र कुमार शर्मा, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिप्टी मैनेजर महेंद्र सिंह यादव, भारत पेट्रोलियम के रजनीश कुमार, मंत्री प्रतिनिधि अनिल चौधरी, प्रवक्ता शरद चौहान आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed