{"_id":"5b6c023b4f1c1b8d3e8b5eff","slug":"poor-quality-materials-used-building-construction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस के आवास निर्माण में घपला, एसएसपी ने बंद कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस के आवास निर्माण में घपला, एसएसपी ने बंद कराया काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन इमारत का निरीक्षण करते एसएसपी अमित पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की पुलिस लाइन में बनाई जा रही इमारतों में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। इसका खुलासा गुरुवार को हुआ, जब एसएसपी अमित पाठक वहां चेकिंग करने पहुंचे।
एसएसपी ने निर्माणाधीन इमारत की दीवार पर हाथ रगड़ा। इससे ईंट और मसाला छूटने लगा। यह देखकर एसएसपी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
दरअसल, शुक्रवार को होने वाली परेड से पहले पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं की चेकिंग होती है। इसी सिलसिले में गुरुवार की सुबह एसएसपी यहां पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन इमारतों को भी देखा।

जांच के दिए आदेश
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस लाइन में मानक के अनुरूप इमारतों का निर्माण नहीं हो रहा है। गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। जिससे भविष्य में खतरा पैदा हो सकता है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में निर्माण इकाई आवास विकास को जांच के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई तो पुलिस अपने स्तर पर जांच करेगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में निर्माण इकाई आवास विकास को जांच के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई तो पुलिस अपने स्तर पर जांच करेगी।