फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Poor performing linemen will be marked

Agra News: खराब प्रदर्शन वाले लाइनमैन चिह्नित होंगे

Mon, 13 Mar 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Poor performing linemen will be marked
मैनपुरी। बकायेदारों पर शिकंजा कसने के लिए सोमवार को अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने शहर के भोजपुरा मोहल्ला में कनेक्शन काटो अभियान का निरीक्षण किया। मौके पर जेई रामसनेही के साथ विद्युत चोरी, राजस्व वसूली, बिलिंग एवं विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन वाले लाइनमैन को चिह्नित करें।
विज्ञापन



अधीक्षण अभियंता ने जेई से कहा कि किसी भी बकायेदार का कनेक्शन चलता नहीं मिलना चाहिए। 50 हजार से अधिक के सभी घरेलू बकायेदारों के मीटर उखाड़ लिए जाएं। आटा चक्की, स्कूल, मिल के बकायेदारों के ट्रांसफार्मर उतार लें। जेई पूर्व में बकाये पर कटे कनेक्शनों की चेकिंग करें। बिना बकाया जमा किए कनेक्शन जुड़ा मिलने पर संबंधित जेई जवाबदेह होंगे। लाइनमैन की सेवा समाप्त होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलव्ध कराए जाएं। टेबिल एवं स्टोर बिलिंग करने वाले रीडरों की सेवा समाप्त की जाए। विद्युत चोरी पर प्रभावी कार्रवाई करें। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विद्युत चोरी पर कार्रवाई के लिए प्रशासन की मदद ली जाए। लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर अधिशासी अभियंता से जेई तक सभी पर कार्रवाई होगी। निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाए। उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed