फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poor people do not getting ration

पात्रों को भी नहीं मिल रहा उनका पूरा हक

Wed, 13 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 13 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
poor people do not getting ration
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एक जनवरी से लागू तो हो गया, लेकिन चयनित पात्रों को अभी भी उनका पूरा हक नहीं मिल रहा है। अधिकतर राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम अंकित नहीं है। चयनित पात्र गृहस्थी को राशन (गेहूं-चावल) प्रति यूनिट के हिसाब से ही दिया जा रहा है। कुछ कार्डों में तीन से छह यूनिटें काट दी गई हैं।
विज्ञापन

चयनित पात्र गृहस्थी को गेहूं दो रुपये प्रति किलो की दर से 3.5 किलोग्राम प्रति यूनिट और चावल तीन रुपये प्रति किलो की दर से 1.5 किलोग्राम प्रति यूनिट दिया जा रहा है। अंत्योदय कार्ड धारकों को उसी दर पर 20 किलोग्राम चावल और 15 किलोग्राम गेहूं मिल रहा है। सस्ते दर पर गेहूं और चावल मिलने की खुशी तो है, लेकिन सभी सदस्यों का नाम कार्ड में न होने से लोग परेशान भी हैं। वितरण दिवस पर पहुंच रहे अधिकारियों को यह समस्या बता रहे हैं। कुछ दुकानों से वितरण कराया जा रहा है, कुछ पर अभी होना है।
विज्ञापन

मंगलवार को किशोरपुरा स्थित राजकुमार नागरथ की उचित दर दुकान से नए राशन कार्ड बांटे गए। बड़ी संख्या में लोगों ने यूनिटें पूरी न होने की शिकायत की। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम बिना पूरी तैयारी के लागू करने और जल्दबाजी में राशन कार्ड जारी किए जाने का असर दिखाई दे रहा है। अभी तक सभी पात्रों के पास राशन पहुंचा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम नगर निवासी सोमवती ने बताया कि उनके परिवार में सदस्याें की संख्या आठ है। नए राशन कार्ड में महज पांच का नाम अंकित है। आवेदन फार्म में सभी का नाम डलवाया गया था।
विक्रम नगर की ही रहने वाली यशोदा के राशन कार्ड में छह सदस्यों का नाम अंकित है। परिवार में सदस्य 12 हैं। पुराने राशन कार्ड में सारे नाम अंकित थे।
किशोरपुरा के केदार के राशन कार्ड में उनके बेटे का नाम नहीं है। कोटेदार को उन्होंने अवगत कराया।
कार्ड किसी के नाम, फोटो किसी और का
आगरा। नए राशन कार्ड में केवल यूनिटें ही नहीं कम हुई हैं, नाम और फोटो में भी गड़बड़ी हुई है। कार्ड किसी के नाम से जारी किया गया है, फोटो किसी और की लगी है। विक्रम नगर की यशोदा के कार्ड पर उनके पति बाबूलाल और लक्ष्मी के कार्ड पर उनके पति हेमराज की फोटो लगी है।

‘नए राशन कार्ड की फोटो कापी के साथ नामों में संशोधन का प्रार्थना पत्र क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालयों में प्राप्त किया जा रहा है। कार्ड धारक आधार संख्या के साथ प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा दें, उसमें संशोधन हो जाएगा। राशन कार्ड के फोटो को संशोधित करने में कुछ समय लगेगा।’
- अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी, नागरिक आपूर्ति
ये आंकड़े
605911 परिवारों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिलना
596344 पात्र गृहस्थी जिले में चयनित किए गए हैं
9567 अंत्योदय कार्ड परिवार पहले से चयनित हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed