{"_id":"6ad1a222a51b4541f80527fe","slug":"agra-food-department-seizes-38-kg-ghee-sends-21-food-samples-for-testing-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में मिलावट पर खाद्य विभाग का छापा: 38 किलो घी जब्त, दूध-पनीर समेत 21 नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मिलावट पर खाद्य विभाग का छापा: 38 किलो घी जब्त, दूध-पनीर समेत 21 नमूने जांच को भेजे
Fri, 16 Oct 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:33 AM IST
सार
आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट की आशंका पर गोबर की चौकी स्थित शान डेयरी से 35 किलो घी सीज किया और अन्य कार्रवाई में कुल 38 किलो घी जब्त किया। दूध, पनीर, दही, मावा, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों के 21 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
आगरा में मिलावट पर खाद्य विभाग का छापा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट की आशंका पर 38 किलो घी जब्त किया है। दूध, पनीर, दही समेत विभिन्न सामग्री के 21 नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं। नमूने फेल होने पर विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गोबर की चौकी स्थित शान डेयरी पर जांच की। यहां पर छोटे ड्रम में घी मिला। इसमें मिलावट प्रतीत होने पर इसको सीज कर दिया है। इसका वजन 35 किलो है। डेयरी से घी और पनीर के नमूने भी लिए हैं। बाह के नंद गोपाल जी डेयरी-राजेश एंटरप्राइजेज से पनीर के दो नमूने भी लिए हैं। मुस्तफा क्वार्टर के पंडित जी डेयरी से दही, जगनेर की श्याम बाबा डेयरी-सलमान डेयरी से दूध के दो, पनीर और मावा का एक नमूना लिया।
बोदला मारुति एस्टेट स्थित बाबा प्रोविजन स्टोर से मखाना, काजू, तेल का एक-एक और घी के तीन नमूने लिए हैं। सिकंदरा स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से स्नैकटैक गुलाब जामुन, बीकाजी काजू कतली, गोवर्धन घी, गुडलाइफ साबूदाना, पनीर और दूध का एक-एक नमूना लिया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मिलावट की आशंका पर टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।