फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Women Protest Municipal Bulldozer Action, Allege Homes Demolished Without Notice

आगरा: महिलाओं की भीड़ और बीच में फंस गए निगमकर्मी, हंगामा हुआ तो छूट गए पसीने; जानें क्या था पूरा मामला

Fri, 16 Oct 2026 09:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 09:40 AM IST
सार

आगरा के रतनपुरा वार्ड स्थित गरीब नगर में मकान तोड़े जाने के विरोध में महिलाओं ने नगर निगम की टीम को घेर लिया। प्रभावित परिवारों ने बिना नोटिस कार्रवाई और 40 साल से रहने का दावा किया, जबकि क्षेत्रीय पार्षद के अनुसार जमीन पर वैध दस्तावेज नहीं थे।
 

विज्ञापन
Agra Women Protest Municipal Bulldozer Action, Allege Homes Demolished Without Notice
आगरा न्यूज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के रतनपुरा वार्ड स्थित गरीब नगर में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने नगर निगम की टीम को घेर लिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने बिना किसी पूर्व नोटिस के उनके आशियाने पर बुलडोजर चला दिया, जिससे उनके सिर से छत छिन गई है।
विज्ञापन


संपत्ति विभाग के राजस्व निरीक्षक वैभव यादव जांच करने पहुंचे तो रहमत बानो ने विरोध जताया कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला और घर टूटने के बाद अब उनके सामने रहने का गंभीर संकट पैदा हो गया है। बारिश होने से उनका घरेलू सामान भी भीग गया। वहीं, बॉबी और शकील का कहना था कि वे पिछले 40 वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके पास बिजली का बिल व वैध कनेक्शन जैसे सबूत भी मौजूद हैं, इसके बावजूद उनके घरों पर मनमानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर, क्षेत्रीय पार्षद रजनी देवी का कहना है कि जिन मकानों को तोड़ा गया है, उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इस खाली कराई गई जमीन पर नगर निगम एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराएगा। इससे क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोग कम खर्च में अपने विवाह समारोह व अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed