{"_id":"6ad1a18def7e76121e0374de","slug":"agra-government-hospitals-face-medicine-shortage-patients-forced-to-buy-drugs-outside-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एसएन और जिला अस्पताल में दवाओं का टोटा, मरीजों की जेब पर पड़ रहा बोझ; बाजार से खरीद रहे दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एसएन और जिला अस्पताल में दवाओं का टोटा, मरीजों की जेब पर पड़ रहा बोझ; बाजार से खरीद रहे दवाएं
Fri, 16 Oct 2026 09:31 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:31 AM IST
सार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में दवाओं की कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है। दंत, त्वचा, पेट और ईएनटी रोगों की कुछ दवाएं नहीं मिलने पर मरीजों को बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी है। दोनों जगह रोजाना साढ़े चार हजार से अधिक मरीज आते हैं। यहां पर दंत रोग, त्वचा रोग, पेट रोग, ईएनटी रोग की दवाओं का टोटा है। अधूरी दवाएं मिलने पर इनको खरीदना पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है अधिकांश दवाएं उपलब्ध हैं, बाकी दवाएं दो-तीन दिन में आ जाएंगी। जिला अस्पताल प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर का कहना है कि कुछ दवाओं की कमी है इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
ये बोले मरीज
फतेहाबाद से आए किताब सिंह का कहना है कि पेट की परेशानी होने पर जिला अस्पताल में दिखाया। पर्चे पर लिखी पूरी दवाएं काउंटर पर नहीं मिली। बाकी की खरीदनी पड़ी हैं।
सैंया निवासी पूजा ने बताया कि दांतों की परेशानी होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में दिखाने आई। यहां पर पर्ची पर लिखी दो दवाइयां मिली बाकी तीन बाहर से खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन
बिचपुरी के जितेंद्र का कहना है कि एसएन में दिखाने पर गले में खराश और छाले हो गए हैं, सीने में जकड़न भी है। काउंटर पर सभी दवाएं नहीं मिली, दो बाजार से खरीदनी पड़ी है।
फतेहपुर सीकरी से आए अमजद अली ने बताया कि खुजली और एलर्जी की परेशानी है। एसएन में दिखाने पर सभी दवाएं नहीं मिली हैं। बाकी की दवाइयां 770 रुपये की खरीदनी पड़ी हैं।