फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poor family children will be able to take admission in private schools under RTE in agra

आगरा: निजी स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे 1648 गरीब परिवारों के बच्चे, निशुल्क मिलेगी शिक्षा

Tue, 09 Jun 2020 02:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jun 2020 02:49 PM IST
सार

  • शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत मांगे गए थे आवेदन, लॉटरी निकाली गई, बीएसए कार्यालय में सूची चस्पा की

विज्ञापन
poor family children will be able to take admission in private schools under RTE in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए गरीब परिवारों के बच्चों की ओर से किए गए आवेदन की पहली लॉटरी खुल गई है। इसमें 1648 बच्चों का चयन किया गया है। स्कूल खुलने पर यह कक्षा एक और इससे पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे। इनको नि:शुल्क शिक्षा दी जानी है। 

विज्ञापन


चालू शैक्षणिक सत्र में योजना के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को कुल 4351 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनका विभाग की ओर से सत्यापन कराया गया। इसमें 3964 आवेदक पात्र पाए गए। वहीं, 387 आवेदनों को निरस्त किया गया। 
विज्ञापन



मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर आठ जून को उपायुक्त स्वत: रोजगार की अध्यक्षता में बनी कमेटी के सामने लॉटरी निकाली गई। आवेदकों में से 41.57 फीसदी का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया है। चयनित बच्चों की सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चस्पा करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल खुलने पर मिलेगा प्रवेश

बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का कहना है कि चयनित विद्यार्थी स्कूल खुलने पर प्रवेश ले सकेंगे। संबंधित स्कूलों को चयनित विद्यार्थियों के नाम उपलब्ध करा दिए जाएंगे। विभाग की वेबसाइट पर भी चयनित बच्चों व उनकी ओर से चुने गए स्कूलों का नाम डाल दिया गया है। स्कूलों को प्रवेश के संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा। जिससे बच्चों के प्रवेश के लिए पहुंचने पर कोई परेशानी न हो। 

अभी भी आवेदन का मौका 

जो पात्र अभिभावक अभी तक आरटीई के तहत बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में कराने और नि:शुल्क पढ़ाने के इच्छुक हैं, उनके पास अभी भी मौका है। बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मंगलवार से साइट फिर खुल जाएगी। 

बच्चों की ओर से आवेदन किया जाएगा। अभी एक और लॉटरी निकाली जानी है। इसमें चयनित होने पर विद्यार्थी अपने आसपास के निजी स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय में कक्षा एक और पूर्व प्राथमिक कक्षा में गरीब परिवारों के बच्चों के प्रवेश के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed