{"_id":"61ce11f8e5be9b200a1c55ad","slug":"pontoon-bridge-started-on-kainjra-ghat-of-chambal-river-people-of-hundred-villages-benefit-agra-news-agr5196122142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल नदी के कैंजरा घाट पर पांटून पुल चालू, सौ गांवों के लोगों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल नदी के कैंजरा घाट पर पांटून पुल चालू, सौ गांवों के लोगों को फायदा
विज्ञापन
बाह (आगरा)। मध्य प्रदेश की सीमा पर चंबल नदी के कैंजरा घाट पर 1.24 करोड़ रुपये की लागत से बने पांटून पुल बृहस्पतिवार को चालू हो गया। विधायक पक्षालिका सिंह ने इसका लोकार्पण किया। कहा कि पुल से दोनों प्रदेशों के 100 से ज्यादा गांव के लोगों के अच्छे दिन आ गए हैं। उनकी आवागमन की समस्या दूर हो गई है।
पुल बन जाने से एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा के गांवों की भिंड, मुरैना, ग्वालियर से दूरी 100 से 120 किमी तक घट जाएगी। उन्होंने बताया कि बटेश्वर के घाट पर भी जल्द ही पुल निर्माण का काम शुरू होगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह भदौरिया, चेयरमैन सुनील बाबू, मुन्ना, सहवीर सिंह, महेश कठेरिया, भाव सिंह नरवरिया, हरनारायन सिंह, सौदान सिंह भदौरिया, लालू तोमर, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, सोनू प्रधान, राजेंद्र सिंह भदौरिया, शत्रुघ्न भदौरिया, सुशील भदौरिया, डॉ. वीर बहादुर सिंह, अल्केंद्र जादौन भी रहे।
बाघराजपुरा के पवन भदौरिया, धीरेंद्र पाल सिंह, शिव सिंह परिहार, भरत सिंह, जगदीश सिंह तोमर, दिनेश सिंह भदौरिया, वीरेंद्र सिंह तोमर, सतेंद्र सिंह, नारायन सिंह आदि ने पुल निर्माण पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि कैंजरा घाट पर पुल निर्माण से दोनों प्रदेशों के 100 से ज्यादा गांवों के लोगों का जीवन आसान और विकास के पथ पर अग्रसर हो सकेगा।