{"_id":"6a358ecfdb6c63782d0e0904","slug":"pontoon-bridge-removed-from-chambal-rivers-kainjra-ghat-agra-news-c-25-1-agr1063-1089246-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चंबल नदी के कैंजरा घाट से पांटून पुल हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चंबल नदी के कैंजरा घाट से पांटून पुल हटाया
Sat, 20 Jun 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाह। चंबल नदी के कैंजरा घाट पर बने पांटून पुल को शुक्रवार को हटा लिया गया। पांटून पुल हटाए जाने से दोनों राज्यों के 120 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। नियमानुसार, चंबल नदी के कैंजरा घाट का पांटून पुल 15 जून को हटाया जाना चाहिए था, लेकिन शुक्रवार को 4 दिन बाद पांटून पुल को ठेकेदार ने हटाना शुरू कर दिया है। पीपों के ज्वाइंट खोले जाने और स्लीपर हटाए जाने के साथ ही पुल पर आवागमन बंद हो गया है। घाट पर अभी मोटर बोट का संचालन शुरू नहीं हुआ है। शुक्रवार शाम पुल के रास्ते दोनों राज्यों के गांव में आने जाने वाले राहगीर पहुंचे, लेकिन पुल हटाए जाने से बैरंग वापस लौटना पड़ा। साहसपुरा के देवेंद्र और सीमा, नगरा के जोगेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, हरलालपुरा के किशोरीलाल, दीपक सिंह ने बताया मोटर बोट का संचालन शुरू न होने की वजह से बैरंग वापस लौटना पड़ा है। पुल हटाए जाने से उदीमोड, भिंड के रास्ते आने जाने में 60 से 90 किमी का अतिरिक्त फेर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन