फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pond water filled up to the school gate, children and teachers went through the broken window

Agra News: स्कूल गेट तक भरा तालाब का पानी, टूटी खिड़की से गए बच्चे और शिक्षक

Fri, 28 Aug 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pond water filled up to the school gate, children and teachers went through the broken window
फतेहाबाद फोटो।हींसकी विद्यालय में गेट के अंदर तक पानी भरा होने के कारण , बच्चे व मेडम टूटी खिड़
फतेहाबाद। लगातार बारिश और जलनिकासी की बदइंतजामी ने फतेहाबाद के हींसकी गांव के बच्चों का रास्ता बंद कर दिया है। तालाब का पानी स्कूल के गेट तक भरा है। इससे शिक्षक और बच्चों को मजबूरन टूटी खिड़की विद्यालय में जाना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कई दिनों से लगातार बारिश से क्षेत्र के कई गांवों में तालाब उफना गए हैं। हींसकी गांव में भी तालाब का पानी घरों और विद्यालय तक पहुंच गया। विद्यालय के मुख्य गेट के सामने पानी भरने के कारण शिक्षक और बच्चों को विद्यालय में प्रवेश करने में परेशानी हुई। बृहस्पतिवार को बच्चे और शिक्षक स्कूल की टूटी खिड़की से भीतर जाते दिखे। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते तालाब की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करा दी जाती, तो बारिश के दौरान ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed