फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pond cleaning work resumed after 79 days; the administration took action following the death of elderly farmer Miththanlal, who had protested against the villagers.

Agra News: 79 दिन बाद शुरू हुआ तालाब की सफाई का कार्य, बुजुर्ग किसान मिठ्ठनलाल की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया, ग्रामीणों ने जताया था विरोध

Tue, 21 Apr 2026 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Pond cleaning work resumed after 79 days; the administration took action following the death of elderly farmer Miththanlal, who had protested against the villagers.
अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा की ग्राम पंचायत रायभा के मजरा नगला लालदास में तालाब की गंदगी को लेकर पिछले 79 दिनों से चल रहा ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार असर दिखाने लगा है। लंबे इंतजार और धरने पर बैठे बुजुर्ग किसान मिठ्ठनलाल की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब तालाब की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 31 जनवरी से ग्रामीण तालाब की सफाई और स्थायी समाधान की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। धरने के दौरान ही बुजुर्ग किसान मिठ्ठनलाल की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया था। मामले के तूल पकड़ने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब प्रशासन की सक्रियता दिखाई देने लगी है। सोमवार को अधिकारियों की निगरानी में तालाब से जल निकासी का कार्य शुरू करवा दिया गया, जिससे सफाई कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। हालांकि, ग्रामीणों के आंदोलन जारी रखने की चेतावनी देने पर प्रशासन अब इस मामले पर गंभीर नजर आ रहा है और जल्द कार्य पूर्ण कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed