फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   polytechnic student became marijuana smuggler to earn more money

UP: अधिक कमाई के लालच में पॉलिटेक्निक का छात्र बन गया गांजा तस्कर, पुलिस से बचने के लिए 10 दिन पहले खरीदी कार

Tue, 18 Nov 2025 09:54 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 18 Nov 2025 09:54 AM IST
सार

पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा युवक अपने खर्च चलाने के लिए पार्ट टाइम बाइक टैक्सी चलाता था। इस दाैरान वह गांजा तस्करों के संपर्क में आ गया। उन्होंने अधिक कमाई का लालच दिया। आरोपी को उनसे तीन हजार में मार्फीन की एक गोली मिलती थी। 
 

विज्ञापन
polytechnic student became marijuana smuggler to earn more money
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में सोमवार को गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े आरोपियों में से एक दिल्ली में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। वह खर्च चलाने के लिए पार्ट टाइम बाइक टैक्सी चलाने लगा। इसी दौरान उसकी दोस्ती मार्फीन और गांजा तस्करी करने वालों से हो गई। वह अधिक रुपये कमाने के लालच में सप्लायर बन गया। पुलिस ने पकड़े आरोपियों से मार्फीन, गांजा, नकदी और कार बरामद की है।
विज्ञापन


हरीपर्वत एसीपी अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका। उसकी तलाशी लेने पर उसमें से छह पैकेट मारफीन ड्रग्स (एमडी), 9.8 किलो ग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन और 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी मैनपुरी के लखानी मील निवासी सुधांशु पाल और रितिक शर्मा उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुधांशु ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


अपना खर्चा चलाने के लिए पार्ट टाइम आनलाइन बाइक टैक्सी चलाता। राइड के दौरान उसे दिल्ली स्टेशन और गुड़गांव क्लब के तस्कर मिल जाते थे। उन्होंने अधिक कमाई का लालच दिया। आरोपी को उनसे तीन हजार में मार्फीन की एक गोली मिलती थी। गांजा भी वह किलो के हिसाब से बेचते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने तस्करों से माल लेकर आगरा सप्लाई करना शुरू कर दिया। यहां क्लबों में जाकर युवाओं को पांच से सात हजार में गोली बेचते थे। इसके साथ ही गांजे की पुड़िया भी सप्लाई कर देते थे। आरोपियों ने चेकिंग से बचने के लिए दस दिन पहले ही कार खरीदी थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य तस्करों की जानकारी जुटा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed