फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Polygraph test done for four suspects

चार संदिग्धों का कराया गया पॉलीग्राफ टेस्ट

Wed, 10 Nov 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Polygraph test done for four suspects
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की हत्या व दुष्कर्म मामले में एसआईटी बृहस्पतिवार (आज) को कोर्ट में अब तक की कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट पेश करेगी। बुधवार को कैंप कार्यालय पर चार संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया। इससे पूर्व आठ लोगों के टेस्ट कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

नवोदय छात्रा की हत्या व दुष्कर्म मामले में खुलासे को लेकर जांच में जुटी एसआईटी ने बुधवार कैंप कार्यालय पर चार संदिग्धों को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए बुलाया। सूत्रों के अनुसार पहले इन लोगों से टीम के सदस्यों ने कुछ देर पूछताछ की। इसके बाद टेस्ट करने वाली टीम ने परिवार आदि के बारे में कुछ जानकारी ली। इसके बाद इन्हें पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए बारी-बारी से भेजा गया। मामले में मंगलवार को एसआईटी अध्यक्ष एडीजी भानु भास्कर ने प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की थी। वहीं टीम को मुल्जिम की गिरफ्तारी को लेकर निर्देशित किया था। बृहस्पतिवार को इस मामले में कोर्ट में एसआईटी अब तक की जांच रिपोर्ट पेश करेगी। कोर्ट अब तक की कार्रवाई के पेश किए गए ब्यौरा से कितनी संतुष्ट होगी। साथ ही जांच के लिए समय आदि को लेकर फैसला कोर्ट के विवेक पर होगा। बुधवार को देर रात तक कैंप कार्यालय पर एसआईटी के सभी सदस्य संदिग्धों से पूछताछ सहित अब तक का ब्यौरा तैयार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed