{"_id":"68ec7dbe599c55429e0f240e","slug":"pollution-rises-ahead-of-diwali-grap-first-phase-to-be-implemented-as-aqi-rises-2025-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदूषण में इजाफा...बढ़ सकती है सख्ती, एक्यूआई 200 पार होते ही लागू होगा ग्रैप का पहला चरण; ये होंगे बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रदूषण में इजाफा...बढ़ सकती है सख्ती, एक्यूआई 200 पार होते ही लागू होगा ग्रैप का पहला चरण; ये होंगे बदलाव
Mon, 13 Oct 2025 09:49 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:49 AM IST
सार
दिवाली से पहले ही हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से इसको लेकर निगरानी रखी जा रही है। ग्रैप लागू कर दिया गया है। एक्यूआई 200 पार होते ही इसके पहले चरण की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
mask pollution
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
आगरा की हवा रविवार को लखनऊ, कानपुर जैसे बड़े महानगरों से ज्यादा प्रदूषित रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की ओर से जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुलेटिन के अनुसार रविवार को शहर का एक्यूआई 160 दर्ज किया गया। वहीं, लखनऊ, कानपुर जैसे महानगरों में एक्यूआई 118 व 135 रहा। प्रदूषण का स्तर नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन सोमवार को कड़े फैसले ले सकता है।
पिछले एक हफ्ते से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे चल रहा है। इस बीच शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार को शहर के शाहजहां गार्डन, रोहता और शास्त्रीपुरम में एक्यूआई अधिकतम 200 तक गया। वहीं, सेक्टर 3 बी आवास विकास, संजय प्लेस और मनोहरपुर में भी एक्यूआई 150 के आसपास दर्ज किया गया।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पहले ही शहर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू कर दिया है। एक्यूआई 200 पार होते ही ग्रैप का पहला चरण लागू हो जाएगा। इसके तहत सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ाने, खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध, निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त उपाय, एंटी स्मॉग गन तैनात करने पर फैसला लिया जा सकता है।
बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि सभी विभागों को पहले ही एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा जा चुका है। जरूरत अनुसार कड़े कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें-Taj Mahal: ताजमहल पर बढ़ाई गई सुरक्षा...सीआईएसएफ ने तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या की दोगुना, इसलिए उठाया कदम