फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pollution-free industries are also not getting electricity connections.

Agra News: प्रदूषण मुक्त उद्योगों को भी नहीं मिल रहे बिजली कनेक्शन

Sun, 17 May 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Pollution-free industries are also not getting electricity connections.
नेशनल चैंबर की बैठक
आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) की बंदिशों के कारण गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों को भी बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हैं। शनिवार को नेशनल चैंबर में आयोजित बैठक में उद्यमियों ने यह समस्या प्रमुखता से उठाई। उपायुक्त ने टीटीजेड में नियमों के संशोधन और सरकार के प्रयासों के बारे में बताते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के जीवनी मंडी सभागार में आयोजित बैठक में चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि कनेक्शन न मिलने के कारण आगरा का उद्योग पिछड़ रहा है। उन्होंने मंडलायुक्त के साथ इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए बैठक आयोजित कराने की मांग की। इस पर जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त शैलेंद्र सिंह ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार टीटीजेड मामले में गंभीर है और सीईसी की रिपोर्ट में संशोधन की प्रक्रिया मुख्य सचिव स्तर से जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने ओडीओपी में नए उत्पादों को जोड़ने, मशीनों पर सब्सिडी देने और निर्यातकों के लिए जल्द एक्सपोर्ट काउंसिल के साथ संयुक्त बैठक कराने की भी जानकारी दी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं एमएसएमई प्रकोष्ठ के चेयरमैन संजय गोयल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सदस्य अनूप गोयल, नरेंद्र तनेजा, प्रशांत जैन, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

पोर्टल पर कराएं स्वगणना के रजिस्ट्रेशन

चैंबर की बैठक में डिप्टी कलेक्टर नीलम तिवारी ने स्वगणना कराई। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार स्वगणना हो रही है। लोग se.census.gov.in पर मोबाइल नंबर से लॉगइन कर 33 सवालों की जानकारी भरें। फॉर्म सेव होने पर मिले फाइनल नंबर का प्रिंट रखें। 22 मई से 20 जून तक गणना निरीक्षक घर आकर सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed