फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political

योगी सरकार अपराधियों और बलात्कारियों को दे रही संरक्षण- रामजीलाल

Wed, 04 Dec 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
political
कासगंज सिढ़पुरा क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के गांव में पहुंच सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी ल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन व पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के परिवार से मिला दुष्कर्म की घटना पर सपा के नेताओं ने आक्रोश जताते हुए योगी सरकार को आड़े हाथ लिया। जिले के पुलिस प्रशासन से दोषियों को सजा दिलाए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि पूरे देश में हैदराबाद की घटना को लेकर उबाल है। ऐसी ही घटनाएं लगातार उत्तर प्रदेश में घट रहीं हैं। प्रदेश के मैनपुरी, सीतापुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, संभल सहित अन्य जिलों में दुष्कर्म के मामले सुर्खियों में हैं। योगी सरकार पूरी तरह से अपराधों पर अंकुश लगाने में फेल हो चुकी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार हत्यारों और दुष्कर्म के आरोपियों को संरक्षण दे रही है। इस सरकार के कार्यकाल में भाजपा के एक विधायक भी जेल में हैं। वहीं देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री भी दुष्कर्म के मामले में जेल में हैं। इससे बुरा देश के लिए क्या हो सकता है।
विज्ञापन

जिस गृह राज्य मंत्री के पास समाज की सुरक्षा का जिम्मा रहता है वह स्वयं ऐसी घिनौनी हरकतों को अंजाम देता है। प्रदेश में खुले में शौच को प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन सरकार ने ओडीएफ योजना को मजाक बना रखा है। यदि घरों में शौचालय हों तो बेटियां दुराचार की शिकार न हों। पूरे प्रदेश में आंकड़े बाजी करके जिला, गांव, शहर ओडीएफ घोषित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा पीड़ित बालिका और उसके परिवार के साथ में है। पूर्व सांसद व सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने भी घटना पर कड़ा आक्रोश जाहिर करते हुए कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाए। उन्होंने योगी सरकार की तीखी आलोचना की। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने भी घटना की कड़ी निंदा की। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, देवेश कुमार, प्रेम सिंह, वाहिद अली, मंजीत यादव, शाहरुख राज सहित अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed