फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political

अयोध्या फैसलाः असदुद्दीन ओवैसी व सकीउर्रहमान के खिलाफ दी तहरीर, यह है मामला

Thu, 14 Nov 2019 10:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
political
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
सोरों (कासगंज)। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और संभल के संासद सकीउरहमान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की मांग की है। दोनों सांसदों के विवादित बयान देश को तोड़ने वाले बताए हैं। संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को अयोध्या मसले पर फैसला सुनाया। उसका पूरे देश ने स्वागत व सम्मान किया, परंतुु दो सांसदों ने बेहद घटिया मानसिकता का प्रदर्शन करते हुए फैसले पर विवादित बयान दिया।
विज्ञापन

यह बयान इंसानियत को ही नहीं, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी देश को तोड़ने वाले है। ऐसे बयानों से देश में सौहार्द टूटने की आशंका बनी हुई है। कहा कि दोनों ही सांसदों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए। संघ के अन्य सदस्यों ने भी कोतवाली पहुंचकर तहरीर पुलिस को दी। कार्रवाई की मांग करने वालों में अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय, सीताराम तिवारी, कपिल पंडित, विवेक दीक्षित, अतुल महेरे, श्याम दीक्षित, राजू, रामदास, अन्ना बघेल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed