फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   politcal

बढ़ाई गई कीमतें वापस ले सरकार

Tue, 30 Jun 2020 04:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
politcal
किशनी (मैनपुरी)। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती जा रही कीमतों से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश संगठन मंत्री शिवनाथ चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील किशनी पहुंचे। प्रधानमंत्री को संबोधित तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में कहा देश में पहली बार डीजल की कीमतें पेट्रोल से ज्यादा हुई हैं। जिसकी सीधी मार किसान पर पड़ रही है। किसानों को फसल का समर्थन मूल्य से काफी कम कीमत मिल रही है। प्रदेश में टिड्डियों द्वारा फसल पर आक्रमण किया गया लेकिन सरकार बचाव का कोई उपाय नहीं कर पाई। इस समय फसल को पानी की अत्यधिक आवश्यकता है लेकिन सिंचाई के लिए सभी माइनर सूखे पड़े हैं। प्रधानमंत्री से पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने, यूपी सरकार से सिंचाई के लिए नहरों, माइनरों में पानी छुड़वाने की मांग की है। ऐसा न होने पर भाकियू कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन और चक्का जाम करेंगे। मंडलीय महासचिव आंनद पाठक, जिलाध्यक्ष गंगासिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, ब्रह्मानंद शाक्य, पवन कुमार, कुलदीप कुमार, उपेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed