फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   politcal, bjp pradeep

प्रदीप चौहान बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Thu, 28 Nov 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
politcal, bjp pradeep
28एमएनपी-05-जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप चौहान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने जिले की कमान पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान को सौंपी है। उनके मनोनयन के बाद अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। जिलाध्यक्ष बनाने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

किशनी क्षेत्र के खरगपुर बसैत निवासी 42 वर्षीय प्रदीप चौहान ने आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में काम शुरू किया। उन्होंने किशनी खंड कार्यवाह के रूप में भी काम किया। भाजपा की राजनीति में सक्रिय होने के बाद वह भाजयुमो के जिला महामंत्री रहे। बाद में उनको भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य भी बनाया गया। निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता के साथ वह दो बार जिला उपाध्यक्ष भी रहे। पिछले दिनों भाजपा द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में उनको सदस्यता प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन

वर्तमान में वह साधन सहकारी समिति बसैत केे अध्यक्ष रहे हैं। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं मोहल्ला अवधनगर स्थित आवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। प्रदीप चौहान ने आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। आबकारी मंत्री ने भी उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए 14 थे दावेदार
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 14 लोगों ने नामांकन किया था। आम सहमति नहीं बन पाने के कारण चुनाव अधिकारी ने सभी नामों की सूची पार्टी हाईकमान को भेज दी थी। हाईकमान ने सभी नामों पर विचार करने के बाद अंत में प्रदीप चौहान के नाम पर ही मुहर लगा दी।

आज कार्यालय पर होगा स्वागत
निवर्तमान जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान का भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर 29 नवंबर को सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed