फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   polise started round in main points of city

अराजक तत्वों के ठिकानों पर रहेगी पुलिस की नजर

Sun, 31 Jan 2021 10:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
polise started round in main points of city
मैनपुरी। अराजक तत्वों के ठिकानों पर अब पुलिस की नजर रहेगी। सीओ के निर्देशन में टीमें चिह्नित स्थानों पर गश्त करेंगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से जानकारी लेकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है। अराजक तत्व लोगों से मारपीट करने के साथ ही माहौल खराब करते हैं। कई बार इस तरह की शिकायतें पुलिस को भी मिलती हैं। अब अराजक तत्व पुलिस के निशाने पर रहेंगे। शहर में सीओ के निर्देशन में टीमें आपराधिक तत्वों के ठिकानों पर नजर रखेंगी। टीमें लगातार गश्त कर इन स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूूत करेंगी। वहीं स्थानीय लोगों से भी अराजक तत्वों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

स्थानों को किया जाएगा चिह्नित
अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही स्थलों को चिह्नित करने का काम भी किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जाएगी। ऐसे स्थानों की सूची तैयार करने के बाद चिह्नित स्थानों पर अराजक तत्वों की रोकथाम के लिए रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। जनता को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अराजक तत्व बख्शे नहीं जाएंगे।
- अभय नरायण राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed