{"_id":"67c679e27f767fb4d10b1a29","slug":"policemen-caught-in-misbehavior-with-an-elderly-personthreatened-to-blacken-his-face-case-registered-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बुजुर्ग से बदसलूकी में फंस गए पुलिसकर्मी, घर में घुसकर मारपीट, मुंह काला करने की धमकी...मुकदमा हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुजुर्ग से बदसलूकी में फंस गए पुलिसकर्मी, घर में घुसकर मारपीट, मुंह काला करने की धमकी...मुकदमा हुआ दर्ज
Tue, 04 Mar 2025 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Mar 2025 09:26 AM IST
सार
चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मी बुजुर्ग से बदसलूकी करने के मामले में फंस गए। कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुजुर्ग से मारपीट और मुंह काला कर क्षेत्र में घुमाने की धमकी देने के मामले में सीजेएम अचल प्रताप सिंह ने मुकदमे के आदेश थानाध्यक्ष लोहामंडी को दिए हैं। आरोप है कि आलमगंज चौकी प्रभारी पतंजलि आर्य एवं पुलिसकर्मी रविंद्र शर्मा ने घर आकर धमकी दी और घसीटते हुए ले गए थे।
खातीपाड़ा, लोहामंडी निवासी 65 वर्षीय कालीचरण ने सीजेएम की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। आरोप लगाया वह सांस की बीमारी से ग्रसित हैं। 16 दिसंबर 2024 को वह घर में मौजूद थे। आलमगंज पुलिस चौकी के इंचार्ज पतंजलि आर्य एवं पुलिसकर्मी रविंद्र शर्मा ने आवास में आकर जुआ कराने का आरोप लगाया। गाली गलौज कर मारपीट की। कॉलर पकड़ घसीटते हुए घर के बाहर ले आए। उन्होंने मुंह काला कर क्षेत्र में घुमाने की धमकी दी।
सीजेएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि प्रार्थनापत्र में वर्णित तथ्यों की जांच कर आख्या अदालत में भेजें। आदेश का अनुपालन नहीं करने पर नोटिस भी दिया। इसके बाद भी आख्या अदालत में नहीं भेजने पर चौकी इंचार्ज आलमगंज एवं पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष लोहामंडी को दिए।