फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   policemen beaten to security guard of yamuna expressway in agra

यमुना एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा में जाने से रोका तो पुलिसकर्मियों ने गार्ड को पीटा, पिस्टल तानी

Wed, 07 Aug 2019 02:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
policemen beaten to security guard of yamuna expressway in agra
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे खंदौली इंटरचेंज पर मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे गलत दिशा में चढ़ने से रोकने पर स्कार्पियो सवार पुलिसकर्मियों ने गार्ड को पीट दिया। स्कार्पियो से उतरे दो लोग खुद को एसओजी से बताया। जब गार्ड ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो उन्होंने गार्ड के ऊपर पिस्टल तान दी और मोबाइल तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर चौकी पुलिस पहुंच तो गई लेकिन कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने गार्ड से कहा कि पुलिसवालों से गलती हो जाती है, 1500 रुपये ले लो, मोबाइल की मरम्मत करा लेना, अभी चले जाओ। गार्डों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। टोल अधिकारी ने थाना खंदौली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गलत दिशा से एक्सप्रेस वे पर चढ़ा रहे थे कार

कृष्ण कुमार पुत्र बनी सिंह निवासी पैतखेड़ा थाना खंदौली यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षाकर्मी है। उसने बताया कि मंगलवार को शाम को एक स्कार्पियो यमुना एक्सप्रेसवे पर रांग साइड चढ़ने लगी, इस पर गार्ड ने उन्हें रोका।

स्कार्पियो से दो लोग उतरे और खुद को एसओजी पुलिस बताते हुए गार्ड के साथ मारपीट कर दी। गार्ड ने जब उनका विरोध करते हुए मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू की तो उक्त लोगों ने गार्ड की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।

गार्ड के साथ मारपीट होता देख अन्य गार्ड भी पहुंच गए। गार्डों ने कंट्रोल रूम और टोल अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पीआरवी और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

चौकी पुलिस ने कार सवार पुलिसकर्मियों पर कार्यवाई करने की बजाय उल्टे गार्डों को ही धमकाना शुरू कर दिया। एक सिपाही ने फोनपे से गार्ड  को 1500 रुपये का पेमेंट भी कर दिया लेकिन गार्डों ने समझौते से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि 1500 रुपये नहीं, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई चाहिए।

तहरीर मिलने पर भी केस दर्ज नहीं

सूचना पर टोल अधिकारी मेजर मनीष मौके पर गए और गार्डों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। मनीष ने बताया कि थाना खंदौली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed