{"_id":"690b74564b7b0d664f0ebced","slug":"policeman-was-beaten-up-over-dispute-regarding-parking-at-a-dhaba-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाड़ी खड़ी करने पर हुआ विवाद...ढाबा संचालक ने सिपाही को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, सिर में आई गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाड़ी खड़ी करने पर हुआ विवाद...ढाबा संचालक ने सिपाही को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, सिर में आई गंभीर चोट
Wed, 05 Nov 2025 09:44 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:44 PM IST
सार
सिपाही ने खाना खाने के लिए गाड़ी रोकी। गाड़ी खड़ी करने पर ढाबे पर पहले से मौजूद कुछ लोगों से सिपाही की कहासुनी हो गई। इस पर ढाबा संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
सिपाही पर किया हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि पर तैनात पुलिस सिपाही के साथ आगरा में ढाबा संचालक और उसके साथियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है।
थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव लोहकरेरा निवासी भगत सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। सिपाही के भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को भगत सिंह ड्यूटी समाप्त कर अपने साथी के साथ गाड़ी से गांव लौट रहे थे। रुनकता-किरावली रोड पर स्थित एक ढाबे पर उन्होंने खाना खाने के लिए गाड़ी रोकी। गाड़ी खड़ी करने पर ढाबे पर पहले से मौजूद कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।
इस दौरान ढाबा संचालक ने अपने अन्य परिचितों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर सिपाही भगत सिंह पर हमला कर दिया। साथी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी धमकाकर वहां से भगा दिया गया। मारपीट में सिपाही के सिर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी ढाबा संचालक और उसके साथी फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही भगतसिंह को अस्पताल भेजा है।