फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   policeman was beaten up over a dispute regarding parking at a dhaba

Agra: नशे में धुत कार सवारों ने टेंपो में मारी टक्कर...फिर चालक को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 05 Nov 2025 09:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Nov 2025 09:47 PM IST
सार

तेज रफ्तार कार ने टेंपो को चपेट में ले लिया। इसके बाद कार सवार युवकों ने टेंपो चालक से मारपीट की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
policeman was beaten up over a dispute regarding parking at a dhaba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदारी क्षेत्र के सूर्यलोक कॉलोनी में पानी बांटने वाले टेंपो को पीछे से तेज गति से आर रही कार ने टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद नशे में धुत कार सवार युवकों ने टेंपो चालक की पिटाई लगाई। पीड़ित ने न्यू आगरा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


खंदारी के मऊ निवासी हेमंत सिंह टेंपो से पानी बांटने का कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे पानी की सप्लाई कर लौट रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार कार आ रही थी। सूर्यलोक कॉलोनी में बृजवासी फैक्टरी के पास कार ने टेंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


आराम से चलाया करो, कहने पर कार सवार खलऊआ निवासी भूरा, गजाधर धाम कॉलोनी निवासी रंजीत, कृष्णा और धौलपुर की पुष्पांजलि कॉलोनी निवासी मानवेंद्र राणा ने पिटाई लगा दी। आरोप है कि सभी नशे में थे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनके साथ मौजूद दो अन्य युवकों की भी पिटाई की। एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed