फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policeman is the mastermind of making fake certificate

Agra News: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने का मास्टरमाइंड है पुलिसकर्मी

Tue, 11 Feb 2025 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Policeman is the mastermind of making fake certificate
कासगंज। जिले में पुलिस भर्ती में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के फर्जी प्रमाणपत्र मामले का मास्टरमाइंड एक पुलिस कर्मी निकला। मास्टरमाइंड इस समय गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद है। जिले में पकडे गए फर्जी प्रमाणपत्र मामले की पूछताछ के लिए सोरोंजी पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रमाणपत्रों के 31 जनवरी को सत्यापन में अलीगढ़ क्षेत्र के सात अभ्यर्थियों के स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने सोरोंजी काेतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार इस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। ऐसे ही फर्जी प्रमाणपत्र बनाने में नोएडा की गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बुलंदशहर निवासी पुलिस कर्मी विमल को दो फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिले में सामने आए मामले में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में भी इसी पुलिस कर्मी का नाम प्रकाश में आया है। अब सोरोंजी पुलिस इस पुलिस कर्मी को गौतमबुद्ध नगर जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। अपने मुकदमे जिला न्यायालय से चालान कराकर जेल में शिफ्ट करेगी।पुलिस भर्ती में पाए गए फर्जी प्रमाणपत्र के मामले में गौतमबुद्धनगर न्यायालय से बी-वारंट बनवाकर मंगलवार को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed