{"_id":"5f66e0dc8ebc3e32ac6ce3e9","slug":"policeman-injured-after-accident-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से डीसीएम टकराई, दुर्घटनास्थल पर जा रहे सिपाही को बस ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से डीसीएम टकराई, दुर्घटनास्थल पर जा रहे सिपाही को बस ने मारी टक्कर
Sun, 20 Sep 2020 03:39 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 20 Sep 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर और डीसीएम में हादसा होते देखकर आगरा की तरफ साइड में खड़ा पुलिसकर्मी रोड क्रॉस कर उस ओर जाने लगा। इसी दौरान नोएडा की ओर से आ रही टूरिस्ट बस ने उसे चपेट में ले लिया। इससे पीआरबी गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को साथी पुलिसकर्मियों ने आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है।
शनिवार की रात नोएडा की तरफ से एक चालक टैक्टर-ट्रॉली में ईंट लाद कर आगरा की ओर जा रहा था। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 91 के निकट रात डेढ़ बजे नोएडा की ओर से ही आ रही डीसीएम के चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी।
ट्रॉली में भरी ईंटें सड़क पर बिखर गई। उधर यमुना एक्सप्रेस वे पर रात गश्त में आगरा साइड में लगी पीआरबी 2632 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दुर्घटना की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी नवलेश कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी नैपई थाना रामगढ़ फिरोजाबाद पीआरबी से उतर कर डिवाइडर पार कर सड़क पार कर रहे थे। तभी नोएडा की तरफ से तेज गति से आ रही टूरिस्ट बस के चालक को टक्कर मार दी। नवलेश घायल हो गया।
विज्ञापन
बस चालक बस को भगा ले गया। पुलिसकर्मी की गंभीर हालत देख साथी पुलिसकर्मियों ने उसे आगरा के सद्भावना अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिसकर्मी के साथ दुर्घटना देखकर ट्रैक्टर व डीसीएम के चालक भाग निकले। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी का कहना है कि घायल पीआरबी 2632 के घायल चालक पुलिसकर्मी सद्भावना अस्पताल में भर्ती है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।