फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policeman donating jumbo pack of platelets for save the life of a patient in agra

इंसानियत: आगरा में पुलिसकर्मी ने 'जंबो पैक' दान कर बचाई 14 साल के किशोर की जान

Fri, 10 Sep 2021 01:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 01:09 PM IST
सार

आगरा में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की कमी हो गई है। ऐसे में कुछ लोग इंसानियत का फर्ज निभाते हुए रक्तदान के लिए आगे रहे हैं। गुरुवार को एक पुलिसकर्मी ने जंबो पैक दान करके 14 साल के प्रिंस की जान बचाई। 

विज्ञापन
Policeman donating jumbo pack of platelets for save the life of a patient in agra
रक्तदान करते पीटीआई यशवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दे रहे पीटीआई यशवीर सिंह ने गुरुवार को 14 साल के प्रिंस को जंबो पैक देकर जान बचा ली। इससे न सिर्फ परिवार ने उनका धन्यवाद दिया, बल्कि विभाग में भी प्रशंसा हो रही है। वह व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस मित्र रक्तदान समूह से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


हाथरस का रहने वाला प्रिंस आगरा के लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती है। उसकी प्लेटलेट्स काउंट 15 हजार रह गया था। उसकी हालत गंभीर थी। परिजन जंबो पैक के लिए भटक रहे थे। उनके बारे में जानकारी पुलिस मित्र रक्तदान समूह पर साझा की गई थी।
विज्ञापन


वायरल फीवर: आगरा के निजी अस्पतालों में रोज पहुंच रहे 2000 से अधिक मरीज, त्वचा रोगी भी बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीटीआई यशवीर सिंह को पता चल गया। यशवीर सिंह गुरुवार को दीवानी में साक्ष्य के लिए आए हुए थे। उन्होंने प्रिंस के बारे में जानकारी पर परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद कमला नगर स्थित ब्लड बैंक में जाकर जंबो पैक दिया। 

उनका कहना था कि वह अक्सर लोगों को रक्तदान करते रहते हैं। ऐसा उन्होंने 14वीं बार किया है। किसी की जान बचाने से बड़ा कोई कार्य नहीं होता है। उन्हें जब भी रक्तदान की जानकारी मिलती है, वो पहुंच जाते हैं। ऐसा करके काफी अच्छा लगता है। 

रोज 370 मिनी पैक की मांग
आगरा में फिरोजाबाद-मथुरा और ताजनगरी के डेंगू के मरीजों के लिए प्लेटलेट्स के मिनी और जंबो पैक की कमी हो गई है। लोकहितम ब्लड बैंक के निदेशक अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी 19 ब्लड बैंकों में यही हाल है। रोजाना औसतन 370 मिनी पैक की मांग है। 

इसमें से डोनर की उपलब्धता पर करीब 250 लोगों को मिनी पैक मिल रहा है। रक्त की कमी के चलते बाकी के मरीजों को 12 से 24 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। मथुरा-फिरोजाबाद में भी यहां से इनकी आपूर्ति हो रही है। इससे किल्लत और बढ़ी है। 

50 जंबो पैक तक की मांग
समर्पण ब्लड बैंक के निदेशक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सभी ब्लड बैंकों में रोजाना 50 जंबो पैक तक की मांग है। इसमें संबंधित ब्लड ग्रुप के लोगों का रक्त लेकर एफेरेसिस मशीन के जरिये प्लेटलेट्स का जंबो पैक तैयार कर दिया जा रहा है। डोनर नहीं मिलने पर सामाजिक संगठनों से मदद ली जा रही है। लोगों से प्लेटलेट्स दान करने के लिए अपील भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed