{"_id":"68f2b55509b644b05d0abcc7","slug":"police-will-understand-sign-language-and-will-also-communicate-with-the-deaf-and-dumb-agra-news-c-364-1-ag11010-120198-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस समझेगी इशारों की भाषा, मूकबधिरों से भी करेगी संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस समझेगी इशारों की भाषा, मूकबधिरों से भी करेगी संवाद
विज्ञापन
आगरा। थाना पर्यटन में शुक्रवार को आगरा डेफ एनेबल सोसायटी ने ताज सुरक्षा सर्किल के पुलिसकर्मियों के लिए मूल भारतीय सांकेतिक भाषा के प्रशिक्षण की कार्यशाला आयोजित की। दो सत्रों में थाना पर्यटन, ताजगंज और ताज सुरक्षा के 80 पुलिसकर्मियों ने इशारों की भाषा को समझा। इसमें प्रभारी निरीक्षक से लेकर सिपाही तक शामिल हुए।
प्रशिक्षण के दौरान उनसे रिहर्सल कराया गया कि वह अपनी बात को ऐसे लोगों को कैसे समझाएंगे। कार्यशाला में आगरा डेफ एनेबल सोसाइटी की अध्यक्ष रश्मि और सचिव अंशु गुप्ता ने अपने इशारों में बताया कि मूकबधिर लोग किस तरह अपना नाम, अपने परिवार, परेशानियों और इच्छाओं के बारे में बताते हैं। उनके इन इशारों को अनुवादक ललिता गुप्ता और अभय छाबरा ने पुलिसकर्मियों को समझाया। उन्होंने बताया कि मूकबधिर समस्याओं में फंसने पर कई बार पुलिस के पास पहुंच तो जाते हैं, लेकिन संवाद के अभाव में अपनी बात समझा नहीं पाते।
ताज सुरक्षा एसीपी अरीब अहमद ने बताया कि आगरा में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उनके साथ कई बार मूकबधिर लोग भी आते है। वह अपनों से बिछड़ने पर पुलिस तक पहुंचते हैं। कई बार पुलिसकर्मी संवाद के अभाव में उनकी बात नहीं समझ पाते हैं। इस प्रशिक्षण से पुलिसकर्मियों का संवाद आसान होगा।