फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police will not harass workers returning from weddings at night

Agra News: शादियों से रात में लौटने वाले कारीगरों को परेशान नहीं करेगी पुलिस

Sun, 14 Sep 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Police will not harass workers returning from weddings at night
आगरा। शादी समारोह में काम करने वाले बैंड वाले, हलवाई, टेंट और सजावट से लेकर अन्य कारीगर जो देर रात घर लौटते हैं, उन्हें रास्ते में पुलिस परेशान नहीं करेगी। इस संबंध में गृह सचिव को निर्देश जारी कर दिए हैं। ये बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को वेडिंग इंडस्ट्रीज के समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

संजय प्लेस स्थित एक होटल में आयोजित यूपी पॉवर टॉक में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े आइटम पर जीएसटी घटाने की मांग की गई है। इसके लिए जल्द एक प्रस्ताव जीएसटी काउंसिल को भेजा जाएगा। मैं पैरवी करूंगा। लघु उद्योग भारती, एमएसएमई, चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्रीज से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष अमू्ल्य कक्कड़ ने कहा कि होटलों में शादियों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। ऐसे में इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शादियों की वजह से नाइट कल्चर को बढ़ावा मिलेगा। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने टीटीजेड की बंदिशों को खत्म कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटवियर एवं चर्म निर्यात परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि आगरा में आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। इस माैके पर लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, फूड चैंबर के अध्यक्ष राजकुमार भगत, संदीप उपाध्याय, अनुज आदि मौजूद रहे।
-------------
जुटेंगे देशभर के लोग
आगरा वेडिंग डेस्टिनेशन का गेट-वे बनेगा। इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज काॅन्क्लेव एंड एक्सपो एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। इसमें देशभर के वेडिंग इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे। - मनीष अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष, वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
----------

डिप्टी सीएम ने लाॅन्च किया एक्सपो का पोस्टर
- 5 से 6 अक्तूबर तक आईटीसी मुगल होटल में आयोजित होने जा रहे इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज काॅन्क्लेव एंड एक्सपो का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को पोस्टर लाॅन्च किया। इस काॅन्क्लेव में देशभर से वेडिंग इंडस्ट्रीज से जुड़े लोग शामिल होंगे।
------------
सपा सरकार में गुंडे-माफिया का था आतंक, होती थी वसूली

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- योगी सरकार में कानून व्यवस्था नंबर एक
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने से सपा मुखिया अखिलेश यादव कुंठित हो चुके हैं। सपा सरकार में गुंडे-माफिया, चोर-उचक्के और लफंगों का आतंक था और लोगों से चौथ वसूली जाती थी।
जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आए उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में जब-जब सपा सरकार रही है तब अपहरण, लूट, चौथ वसूलना सामान्य बात थी। सड़कों पर बदमाशों का बोलबाला था और अराजकता फैली हुई थी। आगरा, इटावा समेत प्रदेश की जनता इसे भूली नहीं है। हम दावे से कह सकते हैं कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था नंबर एक पर है और प्रदेश का चौतरफा विकास हो रहा है। योगीराज में अपराधी जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। 2027 में योगी सरकार बंपर जीत के साथ फिर से सत्ता में वापसी करेगी।
-----------------
स्वदेशी अपनाएं, एक देश एक चुनाव के लिए आगरा से हो शंखनाद

- आगरा में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया आह्वान

माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। आगरा के लोग सिर्फ स्वदेशी को ही प्राथमिकता दें। स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदें, बेचें और उपयोग करें। जिस दिन लोग ऐसा करने लगेंगे, भारत का तिरंगा सर्वोच्च पायदान पर पहुंच जाएगा। यह आह्वान सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सूरसदन में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किया।
उन्होंने आगरा को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की धरती बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत की संस्कृति को दुनिया में पहुंचाया। कहा कि आज भारत के उत्पाद दुनिया में तहलका मचा रहे हैं। अगर भारत स्वदेशी की ओर चलेगा और भारत के लोग सिर्फ स्वदेशी ही अपनाएंगे, तो देश दुनिया में सबसे आगे होगा।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश और सिस्टम चुनावी चक्र में फंसा रहता है। छह महीने तो आचार संहिता में ही चले जाते हैं। चूंकि आगरा विचार और क्रांति का गढ़ रहा है। ऐसे में आगरा से आवाज उठनी चाहिए कि एक देश में एक ही चुनाव हो। आगरा से उठी चिंगारी पूरे देश में क्रांति का काम करेगी और सरकार इसे लागू करेगी।

संबोधन से पहले उपमुख्यमंत्री केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल और मिशन के संस्थापक आशीष गौतम के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सभी वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ''''जाणता राजा'''' को परिवार सहित देखने और सांस्कृतिक विरासत को जानने और देश को एकजुट करने के संघर्ष की गाथा को समझने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed