फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police will attach property of 30 gangsters in Agra

अपराधियों पर शिकंजा: आगरा के 30 गैंगस्टरों की संपत्ति होगी कुर्क, सूची तैयार, जल्द ही होने वाली है कार्रवाई

Sun, 05 Jun 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jun 2022 12:08 AM IST
सार

आगरा में अपराध से अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों पर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जल्द ही 30 और गैंगस्टर पर कार्रवाई होने वाली है। 

विज्ञापन
Police will attach property of 30 gangsters in Agra
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुलिस ने सट्टेबाज आरिफ के बाद नकली मोबिल ऑयल का अवैध कारोबार करने वाले सनी और सारिक अहमद की संपत्ति को कुर्क किया। अब 30 और गैंगस्टर की पुलिस ने सूची तैयार की है। इनकी संपत्ति को चिह्नित किया गया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। जल्द ही कार्रवाई होने वाली है।

विज्ञापन


अपराध से अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों पर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार चल रही है। आरोपियों में सटोरिये, अवैध तरीके से जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले, खनन माफिया, दवा माफिया और अपराधी शामिल हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इन आरोपियों की संपत्ति की पुलिस सूची तैयार करती है। इसके बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाती है। उनके आदेश पर कुर्क करने की कार्रवाई होती है।
विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अपराध से अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। अब 30 गैंगस्टर चिह्नित कर लिए गए हैं। इन पर जल्द कार्रवाई होने वाली है। इनकी संपत्ति चिह्नित कर ली गई है। जिलाधिकारी से आदेश मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन गैंगस्टर पर हो चुकी है कार्रवाई

1. विष्णु प्रकाश रावत (कहरई, ताजगंज) की 24.51 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
2. राजेंद्र उर्फरज्जो जैन (पथवारी, छत्ता) की 6.80 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
3. अमित मित्तल (पंचवटी कॉलोनी) की 2.35 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
4. किशन कुमार अग्रवाल (लोहिया नगर, बल्केश्वर) की 1.45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
5. चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पंकज गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर) की 1.28 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
6. राकेश कुमार (मूरहरा, एत्मादपुर) की 83.35 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
7. अनिल द्वारिका उर्फ अनिल सिंधी (काला महल, छत्ता) की 80 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
8. सूर्यकांत गुप्ता (तेज नगर, कमला नगर) की 67.95 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
9. संजीव कुमार गुप्ता (न्यू आदर्श नगर) की 37.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
10. भाव सिंह (डॉक्टरपुरा, फतेहाबाद) की पांच लाख रुपये की संपत्ति जब्त।
11. शिवराम (जटपुरा, फतेहाबाद) की 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।
12. हेत सिंह (फतेहाबाद) की 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।
13. मंटोला में पुलिस प्रशासन की टीम ने सट्टेबाज आरिफ उर्फ गुड्डू  उर्फ शब्बीर की 3.40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।
14. सनी और सारिक अहमद की 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया।

(अप्रैल 2021 से लेकर जून 2022 में अब तक की कार्रवाई) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed