फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police were shocked by the girl's actions posted post on Instagram

UP: युवती की हरकत से छूटे पुलिस के पसीने...इंस्टाग्राम पर डाली ऐसी पोस्ट; घर पहुंचे तो मामला निकला कुछ और ही

Mon, 29 Apr 2024 08:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 08:59 PM IST
सार

युवती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला, जिसमें उसने खुद की जान देने की बात कही। ये वीडियो देखकर तत्काल ही पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने उसके घर का पता खोज निकाला। पुलिस टीम उसके घर पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला...

विज्ञापन
police were shocked by the girl's actions posted post on Instagram
इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाय, एंड हैप्पी बर्थडे इन एडवांस। अब अपने आप को खत्म कर लूंगी। तुम खुश रहो। बहुत मेडिसिन खा ली फालतू की। बस आप खुश रहो...। बीकॉम की छात्रा ने रविवार को इंस्टाग्राम आईडी पर भावुक करने वाला मैसेज लिखकर एक वीडियो पोस्ट किया। इसे देखकर पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो में छात्रा गोलियां खाती नजर आ रही थी। पुलिस ने बिना देरी किए लोकेशन पता की और केदार नगर (शाहगंज) में छात्रा के घर पहुंच गई। छात्रा बिल्कुल ठीक थी। उसने बताया कि सहेली को जन्मदिन से पहले डराने के लिए यह पोस्ट किया था। आगे से इस तरह की गलती नहीं करेगी।
विज्ञापन


एसीपी डाॅक्टर सुकन्या शर्मा ने बताया कि रविवार रात 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें एक युवती नजर आ रही है। 16 सेकंड के वीडियो में वह गोलियां खाती नजर आ रही थी। वीडियो में एक मैसेज भी था कि खुद को खत्म कर लूंगी।
विज्ञापन


जानकारी पर पुलिस केदार नगर में रहने वाली बीकॉम की छात्रा के घर पहुंच गई। छात्रा अपने छोटे भाई के बैठी मिली। मां घर में थीं। उन्हें बेटी के वीडियो की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने छात्रा को वीडियो दिखाकर पूछताछ की। उसका कहना था कि सहेली का जन्मदिन है। उससे झगड़ा हो गया है। वह उसे डराना चाहती थी। इसलिए वीडियो बनाया। वह पूरी तरह से ठीक है। पुलिस ने उसे हिदायत दी। कहा कि वह कभी ऐसा नहीं करे। सोशल मीडिया सेल हर पोस्ट पर नजर रखता है। इस पर छात्रा ने माफी मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed