फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police took gangster action against five accused

Agra News: पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्रवाई

Mon, 01 May 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police took gangster action against five accused
कासगंज। पटियाली क्षेत्र में पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। आरोपी छह जनवरी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की संपत्ति चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


छह जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पटियाली गंजडुंडवारा रोड पर कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। थाना पुलिस और एसओजी टीम संयुक्त रूप से बताए गए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने फायर किया। पुलिस ने पीछा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जयप्रकाश निवासी नई बस्ती रेलवे रोड, चरन सिंह, अनिल निवासी जहांगीरपुर, रहीस निवासी गनेशपुर, सतीश नगला मोहन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


जिलाधिकरी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की संपत्ति चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संपत्ति को चिन्हीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed