फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police took 10 lakh 'chauth' form bussinessman

शर्मनाक : पुलिस ने कारोबारी से वसूली 10 लाख की चौथ

Fri, 08 May 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 08 May 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली के लिए बदनाम पुलिस की एक और बड़ी ही शर्मनाक करतूत सामने आई है। पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर तीन महिला कर्मचारियों को हिरासत में लिया और फिर उसके संचालक को गिरफ्तारी की धमकी देकर 10 लाख रुपये वसूल लिए। आरोप है कि इसके बाद 10 लाख और मांग लिए। इस पर स्पा मालिक एसएसपी के पास पहुंच गया। कप्तान ने पहले पुलिस टीम से रकम वापस कराई। इसके बाद इंस्पेक्टर न्यू आगरा थाना अजय पाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार रात को स्पा सेंटर पर छापा गांव धांधुपुरा ताजगंज के एक महीने से लापता चल रहे युवक आशीष अग्रपाल उर्फ आशू के बारे में जानकारी करने के लिए मारा था। शक था कि कहीं वह स्पा सेंटर पर काम न करने लगा हो। सेंटर पर काम करने वाली मिजोरम की तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया था। आशू के अपहरण की रिपोर्ट सिकंदरा थाना में दर्ज है। एसएसपी के निर्देश पर इसकी जांच पुलिस टीम कर रही है। इस टीम में इंस्पेक्टर अजयपाल सिह के अलावा पुलिस के दो अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

 स्पा सेंटर पर मिली युवतियों सेे पुलिस ने आशू के बारे में पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे आठ दिन पहले ही आगरा आईं हैं। एसएसपी राजेश डी. मोदक ने भी महिला थाने में उनसे पूछताछ की। बुधवार शाम को तीनों युवतियों को छोड़ दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात से बुधवार के बीच ही पुलिस ने स्पा मालिक से सौदेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें धमकी दी गई कि अगर 20 लाख नहीं दिए तो जेल जाना पड़ेगा। इस पर उसने दस लाख दे भी दिए। इसके बाद पुलिस दस लाख और मांगने लगी तो वह एसएसपी के पास पहुंच गया।  उसने एसएसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएसपी राजेश डी. मोदक ने बताया कि  स्पा मालिक को धमकाकर दस लाख रुपये वसूलने की शिकायत आई थी। वसूली गई रकम इंस्पेक्टर से स्पा मालिक को वापस कराई गई। इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed