{"_id":"605cce038ebc3ed63c4bd1d5","slug":"police-theft-firozabad-news-shikohabad-news-tundla-news-agr4860776199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने मकान का ताला तोड़ कर हजारों की नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने मकान का ताला तोड़ कर हजारों की नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
शिकोहाबाद- सूने मकान में चोरी के बाद फैला पड़ा सामान।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। नगला किला में कटैना हर्षा में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। गृहस्वामी बृहस्पतिवार को मकान पर पहुंचा तो गेट का ताला टूटा पड़ा था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मूलरूप से जफराबाद मक्खनपुर निवासी वीर बहादुर पुत्र हरीबाबू प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह नगला किला में कटैना हर्षा निवासी राजकुमार के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता है। होली पर राजकुमार की पत्नी और बच्चे अपने दादा के घर चले गए।
बुधवार को वीर बहादुर कंपनी के काम से बाहर गया था। अधिक रात हो जाने के कारण वह बरनाहल में अपनी ससुराल में ही रुक गया। इधर, बुधवार देररात कटैना हर्षा में मकान का ताला तोड़कर चोर 50 रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह वीरबहादुर मकान पर पहुंचा तो दरवाजे पर लगा ताले टूटे पड़े थे। कमरों के भी ताले टूटे थे और अलमारी भी खुली थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ण्