फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police teams have camped in Delhi and Noida

आरक्षी से लूट का मामला: दिल्ली और नोएडा में डेरा जमाए हैं पुलिस की टीमें

Sat, 21 Aug 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police teams have camped in Delhi and Noida
कासगंज। बुधवार की रात कासगंज से आरक्षी से रायफल लूट कर फरार हुए लुटेरों के गैंग का चिह्नीकरण तो हो गया है, लेकिन अभी लुटेरों की तलाश नहीं हो पा रही। इनकी तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली और नोएडा में डेरा जमाए हुए हैं। अब तक जांच में स्पष्ट किया गया है कि जिस गैंग को चिह्नित किया गया है उसके सदस्यों ने दिल्ली और नोएडा में भी वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

कासगंज से नोएडा और दिल्ली पहुंची पुलिस की टीमों ने नोएडा पुलिस से समन्वय स्थापित किया है, वहीं दिल्ली पुलिस से भी निरंतर सहयोग मांगा जा रहा है। टीमों ने पाया है कि दिल्ली में भी इसी तरह की वारदातें चिह्नित किए गए इसी गैंग के सदस्यों ने की हैं। वहीं नोएडा में भी उनके खिलाफ लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस दिन-रात लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। सुराग मिले हैं कि लुटेरे दिल्ली या नोएडा में ही छिपे हैं।
विज्ञापन

आरक्षी से राइफल लूटने के मामले में एक गैंग को चिह्नित किया गया है। गैंग के लुटेरों ने दिल्ली और नोएडा में भी वारदातों को अंजाम दिया है। जांच में यह स्पष्ट हो चुका है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed