फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police stopped construction work on disputed land

विवादित जमीन पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया

Mon, 20 Sep 2021 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Police stopped construction work on disputed land
कुसमरा। सब्जी मंडी के निकट एक विवादित भूखंड पर एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने पर दूसरे पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद करा दिया। निर्माण करा रहे पक्ष ने अपने कागजात पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सहदेव सिंह ने वर्ष 2004 में कस्बा की ही लतीफन बानो से उनके हिस्से की जमीन का बैनामा कराया था। शेष जमीन का दाताराम शाक्य ने ताज हसन से बैनामा कराया। सहदेव की जमीन पर ताजहसन के पुत्र जाहिद हुसैन ने कब्रिस्तान की जमीन बताते हुए एक वाद जिला न्यायालय में दायर किया। जिला न्यायालय व कमिश्नरी से सहदेव पक्ष में फैसला हो जाने पर जाहिद ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया। सहदेव के अनुसार हाईकोर्ट से भी उनके पक्ष में फैसला हो गया। इस पर उन्होंने अपनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराया है। जाहिद ने एक प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उक्त जमीन का विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। जिसकी अगली सुनवाई 24 दिसंबर 2021 को होनी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें फोन द्वारा शिकायत मिली कि खुर्शीद की जमीन पर सहदेव सिंह कब्जा कर रहे हैं। मौके पर जाकर देखा तो उक्त जमीन पर सहदेव का पहले से ही कब्जा था। वह नींव भरने का कार्य कर रहे थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्माण कार्य रुकवाया गया है। सहदेव ने बैनामा व जिला जज न्यायालय से अपने पक्ष के फैसले के कागजात दिखाए हैं। खुर्शीद पक्ष द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाए गए। जब तक दोनों पक्ष राजस्व टीम के साथ संतुष्ट नहीं होंगे तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed