फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police stopped a container loaded with cattle by shooting at a tire

Agra News: टायर में गोली मारकर पुलिस ने रोका गोवंश से लदा कंटेनर

Wed, 31 Jan 2024 04:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 31 Jan 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
Police stopped a container loaded with cattle by shooting at a tire
टायर में गोली मारकर पुलिस ने रोका गोवंश से लदा कंटेनर
विज्ञापन

- बरामद 24 गोवंश को गोशाला भिजवाया, मौके पर पहुंचे सीओ
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। मंगलवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोवंश लादकर जा रहे कंटेनर का पीछा किया। जब गाड़ी नहीं रोकी तो टायर में गोली मार दी। गाड़ी रुकने के बाद उसमें लादकर ले जाए जा रहे 24 गोवंश को मुक्त करा कर गोशाला भिजवाया। सीओ कुरावली ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई।

थाना पुलिस मंगलवार की देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक कंटेनर में गोवंश लादकर ले जाए जा रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोहर सिंह ने पुलिस बल के साथ कंटेनर का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने गाड़ी को और तेजी के साथ भगा दिया। पीछा कर रहे प्रभारी निरीक्षक को जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो कंटेनर के टायर को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद टायर तेज धमाके के साथ फट गया। कंटेनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद रुक गया। कंटेनर के रुकते ही चालक व कंटेनर में मौजूद अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले। पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुए कंटेनर को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया गया। इस बीच सूचना पर सीओ कुरावली संजय वर्मा भी पहुंच गए। कंटेनर से अंदर लदे 24 गोवंश को मुक्त कराया और रात को सभी गोशाला भिजवाए गए। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है वहीं गोवंश ले जा रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed