{"_id":"6166eb4e216a4116e711a488","slug":"police-station-in-charge-alert-after-sp-s-order-to-stop-ganja-smuggling-through-the-district-kasganj-news-agr5113049197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से होकर गांजा तस्करी रोकने के लिए एसपी के आदेश के बाद थाना प्रभारी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से होकर गांजा तस्करी रोकने के लिए एसपी के आदेश के बाद थाना प्रभारी अलर्ट
विज्ञापन
कासगंज। पिछले ढाई महीनों में गांजा तस्करी को लेकर हुई अलग-अलग बड़ी कार्रवाई ने पुलिस को अभियान तेज करने के लिए विवश कर दिया है। अब तक हुए सभी खुलासों में स्पष्ट हुआ है कि गांजा तस्करी का मुख्य अड्डा आंध्र प्रदेश और उड़ीसा हैं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिले के तस्करों का कई राज्यों में नेटवर्क फैला हुआ है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि वे अब गांजा तस्करी को लेकर विशेष अभियान चलाएं।
गांजा तस्करी का पहला खुलासा 7 अगस्त को हुआ। जिसमें पुलिस ने क्विंटलों गांजा ट्रक में लोडेड पानी की टंकियों से बरामद किया। इसके बाद हाल ही में ढोलना पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी। दोनों ही घटनाओं ने स्पष्ट किया कि गांजे की तस्करी आंध्र प्रदेश और उड़ीसा से हो रही है। मंगलवार को गिरफ्तार तस्करों ने कुबूला कि उनके तार आंध्रप्रदेश और उड़ीसा के माफियाओं से सीधे जुड़े हैं। खुलासा होने के बाद पुलिस प्रशासन मामले को लेकर संजीदा है। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया है कि यदि कहीं लापरवाही हुई तो आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई कर की जाएगी। एसपी के इस सख्त लहजे के बाद थाना प्रभारी भी अलर्ट पर हैं।
रातभर चला विशेष चेकिंग अभियान
मंगलवार की रात जिलेभर में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। रात में गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब मिलने पर ही उन्हें आने-जाने दिया गया। संदिग्धों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन
गांजा तस्करी उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से हो रही है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि विशेष अभियान चलाएं और हर हाल में गांजा तस्करी रोकें। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी