{"_id":"66e49aadc0b61d86dd0ed5a4","slug":"police-started-one-step-every-day-campaign-kasganj-news-c-175-1-kas1001-120878-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस ने शुरू किया हर दिन एक कदम अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस ने शुरू किया हर दिन एक कदम अभियान
Sat, 14 Sep 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए हर दिन एक कदम अभियान शुरू किया है। इसमें एक दिन में ही हर थाना स्तर पर समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है।इस अभियान के अंतर्गत थाना सिढ़पुरा पुलिस को सूचना मिली की गांव भुजपुरा में बरसात के पानी की निकासी को लेकर विवाद है। यह शिकायत गौरव ने 20-25 ग्रामीणों के साथ पहुंचकर की। उन्होंने कहा कि गांव के ही अजयपाल आदि के द्वारा पुलिया को अवरुद्ध कर दिया है। इससे लोगों के घरों में पानी भर गया है। पुलिस ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बारिश का भरा हुआ पानी निकलवाया। इससे लोगों को तत्काल राहत मिली। वहीं दूसरा मामला थाना ढोलना क्षेत्र का है। यहां एक महिला चंद्रप्रभा ने अपने पति के द्वारा मारपीट, गाली गलौज करने शिकायत की। इस शिकायत पर थाना पुलिस ने पति व पत्नी को थाने पर बैठाकर काउंसलिंग की और दोनों के मनमुटाव दूर किए। इसके बाद दोनों ने विवाद खत्म कर एक साथ रहने का संकल्प लिया।

बेलहा सिकटिहा गांव में घुसता पानी। संवाद

बेलहा सिकटिहा गांव में घुसता पानी। संवाद
विज्ञापन