फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police sent mechanic to quarantine center for traffic rule violations in agra

पुलिस की मनमानी: हेलमेट नहीं पहना तो मैकेनिक को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया

Sat, 23 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 May 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
police sent mechanic to quarantine center for traffic rule violations in agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पुलिस की मनमानी का मामला सामने आया है। थाना ताजगंज पुलिस ने बिजली मैकेनिक को सिर्फ इसलिए क्वारंटीन सेंटर भिजवा दिया, क्योंकि वो हेलमेट नहीं लगाए था। उसका चालान तो काटा ही, बाइक सीज भी कर दी। इतना ही नहीं, क्वारंटीन सेंटर में 11 दिन बीत जाने पर उसका सैंपल भी नहीं लिया गया।
विज्ञापन


मैकेनिक के परिजनों ने राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश से मिलकर इसकी जानकारी दी। इस पर राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह से बात की। मंत्री का कहना है कि जिलाधिकारी ने एसएसपी को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मैकेनिक को बोदला स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन



हेलमेट पहना था, फिर भी काट दिया चालान

काले का ताल निवासी अखिल कुमार चौधरी ने हेलमेट लगा रखा था, फिर भी पुलिस ने उसका हेलमेट न पहने होने का चालान काट दिया। अखिल ने बताया कि भगवान टॉकीज पर पुलिस ने उसे रोका। थोड़ी देर में उसके पास चालान आ गया। इसमें जो फोटो है, उसमें भी उसके सिर पर हेलमेट नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed