कासगंज में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कासगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप कस्बा मोहनपुर निवासी युवक पर लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के कस्बा मोहनपुर में नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर सहावर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने रातभर आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी। मंगलवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
दुष्कर्म का आरोप कस्बा मोहनपुर के युवक जैनुल पर लगा है। आरोप है कि मोहनपुर की नाबालिग लड़की सोमवार को कस्बे के समीप खेत पर गई हुई थी। यहां जैनुल पहुंच गया और उसे अरहर के खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर लौटने पर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सिढ़पुरा रोड से आरोपी गिरफ्तार
पिता पीड़िता को लेकर सहावर थाने पहुंचा और आरोपी जैनुल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात में अलग-अलग समुदाय के पीड़ित और आरोपी हैं। जिससे पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया।
संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की तलाश में पुलिस टीम तलाश में जुटी और रातभर दबिश दी। मंगलवार सुबह आरोपी सिढ़पुरा रोड पर बनीं एक झोपड़ी में मिला। जहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
सहावर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की वारदात की जानकारी सोमवार शाम को मिली। पीड़ित के पिता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।