फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sent innocent family to jail for taking possession of valuable land CBCID will scrutinize its documents

UP: जिस बेशकीमती जमीन पर कब्जे के लिए पुलिस ने बेगुनाह परिवार को भेजा था जेल, सीबीसीआईडी खंगालेगी उसके कागजात

Sat, 20 Jul 2024 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 09:04 AM IST
सार

आगरा के बोदला में बेशकीमती जमीन पर कब्जे के लिए पुलिस ने बेगुनाह परिवार को जेल भेज दिया था। इस मामले में सीबीसीआईडी ने जांच शुरू कर दी है। सीबीसीआईडी द्वारा जमीन से जुड़े दस्तावेज खंगाले जाएंगे।
 

विज्ञापन
Police sent innocent family to jail for taking possession of valuable land CBCID will scrutinize its documents
बोदला जमीन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बोदला जमीन कांड में एसआईटी के बाद सीबीसीआईडी विवेचना कर रही है। बृहस्पतिवार को एडीजी एंटनी देव कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। अब विवेचक केस से संबंधित सभी जानकारी जुटा रहे हैं। जमीन पर कब्जे के लिए जो फर्जी दस्तावेज बनाए गए, उन्हें खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


बोदला में 10 हजार वर्ग गज जमीन पर कब्जे के मामले में सीबीसीआईडी ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि यह पता किया जा रहा है कि शराब और गांजा बरामद करने वाले पुलिसकर्मी और आबकारी के अधिकारी कौन थे? उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ ही जमीन पर कब्जे के लिए बनाए गए फर्जी दस्तावेज किसने और कैसे बनवाए, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


फर्जी मुकदमे लिखने में अकेले एसओ की भूमिका थी या फिर कोई और भी शामिल था? इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना में कई और नाम सामने आ सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed