फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Send Jail In Case Of Spread Rumors Corona Vaccine

फर्जी अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई: फिरोजाबाद में वैक्सीन पर अफवाह फैलाने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 11 Jun 2021 06:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Jun 2021 06:41 PM IST
सार

मामला सिरसागंज के स्वास्थ्य केंद्र अरांव का है जहां से डॉ. ह्रदयराम एमओआईसी, डॉ. राहुल चौधरी के साथ ग्राम नगला धर्म में वैक्सीन लगाने गये थे लेकिन गांव के ही प्रेम सिंह ने न तो खुद वैक्सीन लगवाई साथ ही वैक्सीन न लगवाने के लिए गलत प्रचार करने लगा। 

विज्ञापन
Police Send Jail In Case Of Spread Rumors Corona Vaccine
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद में सिरसागंज के अरांव क्षेत्र के नगला धर्म में वैक्सीन लगाने के लिये गयी डॉक्टरों की टीम के साथ अभद्रता करने और लोगों को वैक्सीन न लगवाने के लिए उकसाने वाले को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


मामला सिरसागंज के स्वास्थ्य केंद्र अरांव का है जहां से डॉ. ह्रदयराम एमओआईसी, डॉ. राहुल चौधरी के साथ ग्राम नगला धर्म में वैक्सीन लगाने गये थे लेकिन गांव के ही प्रेम सिंह ने न तो खुद वैक्सीन लगवाई साथ ही वैक्सीन न लगवाने के लिए गलत प्रचार करने लगा। वहीं डॉक्टरों की टीम ने जब प्रेम सिंह ने कहा कि वैक्सीन के बारे में गलत अफवाह न फैलाए तो उसने डॉक्टरों के साथ भी अभद्रता करना शुरू कर दिया। वहीं एमओआईसी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुऐ प्रेम सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन


रिक्शा, रेहड़ी चालकों के लिए चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान
कोरोना टीकाकरण अभियान को गति देेने के लिए सीएमओ कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 14 जून से चलने वाले विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सीएमओ ने अधीनस्थों को निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण अभियान में लोगों को जागरूक कर अधिकाधिक टीकाकरण कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.नीता कुलश्रेष्ठ ने 14 जून से प्रारंभ होने वाले टीकाकरण विशेष सत्र की भी चर्चा की। सीएमओ ने कहा कि इस सत्र में पंजीकृत, गैर पंजीकृत श्रमिकों, सभी चालकों, रिक्शा रेहड़ी चालक, फल एवं सब्जी विक्रेता, पटरी दुकानदारों के वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू होगा। इसके अलावा बच्चों को भी मेडिकल किट देने का प्रावधान है। ऐसी दशा में विभाग के सभी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। 

आगरा: कूलर हटाने के विवाद में महिला की सरिया मारकर हत्या, बेटी को भी पीटा, आरोपी गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed